फेसबुक और इंस्टाग्राम ने क्वानन से जुड़े सभी अकॉउंट बंद किये
वाशिंगटन, 07 अक्टूबर (स्पूतनिक) सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और इंस्टाग्राम ने क्वानन षड़यंत्र से जुड़े सभी अकॉउंट तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए है।
कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा, “क्वानन षड़यंत्र के खिलाफ हम मजबूती से कदम उठा रहे है और इसी कड़ी में आज से इससे जुड़े सभी इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को बंद कर दिया जाएगा बेशक उनमें कोई उकसावे वाली सामग्री हो या न हो।”
फेसबुक ने कहा कि क्वानन से जुड़े सभी अकॉउंट को बंद करने में कई सप्ताह लग जाएंगे। इससे पहले 19 अगस्त को कंपनी ने सुरक्षा उपाय उठाते हुए विवादित और अन्य भड़काऊ सामग्री को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया था।
इसके बाद कंपनी ने एक महीने के अंदर कहा था कि उन्होंने क्वानन से जुड़े 1500 अकॉउंट आपत्तिजनक सामग्री के कारण हटा दिए हैं। क्वानन दरअसल उन लोगों के एक समूह है जो दावा करते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प डेमोक्रेटिक पार्टी के एक ऐसे नेटवर्क से गुप्त रूप से जूझ रहे हैं जिसके लोग छोटी उम्र के बच्चों का शोषण करते हैं। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी एफबीआई ने क्वानन के सोशल मिडिया पर मौजूदगी को लेकर आगाह करते हुए कहा था कि इससे जुड़े पेज हिंसक अपराधों को बढ़ावा देते हैं।
जतिन जितेन्द्र
स्पूतनिक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें