पूर्व मंत्री एवं कद्दावर जाट नेता प्रो0 किरन पाल सिंह समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
बुलंदशहर ,22 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर जाट नेता एवं पूर्व मंत्री प्रो0 किरन पाल सिंह आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे श्री सिंह अपने लाव लश्कर के साथ जोश खरगोश के साथ ढ़ोल, मजीरा और घण्टा बजाते हुए मुख्यंत्री की रैली में पहुंचे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मंच तक पहुंचाया ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री के समक्ष उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री प्रो0 किरन पाल सिंह के विधानसभा उप चुनाव के पहले भाजपा में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें