प्रीमियम एसयूवी से ऑफ रोडर का अनुभव देता है एमजी ग्लोस्टर

नयी दिल्ली 09 अक्टूबर (वार्ता) यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया की नयी ऑटोनोमस (लेवल 1) प्रीमियम एसयूवी एमजी ग्लोस्टर न:न सिर्फ एसयूवी का बल्कि ऑफ रोडर का भी बेहतर अनुभव देती है।
कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने आज कहा कि ग्लोस्टर के शार्प और सेवीट्रिम इंटेलिजेंट ऑल-टेरेन सिस्टम प्रदान करते हैं जो वाहन के ऑफ-रोडिंग के दौरान कंट्रोल बढ़ाता है। इसमें एक डेडिकेटेड रियर डिफरेंशियल और बोर्गवार्नर ट्रांसफर केस, अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाई तकनीक है। दोनों सात अलग-अलग ड्राइविंग मोड के साथ आते हैं, जैसे स्नो, मड, सैंड, इको, स्पोर्ट, नॉर्मल और रॉक।उन्होंने कहा कि एलिगेंट डिज़ाइन और आकर्षकि एवं अत्याधुनिक फीचर से लैस यह प्रीमियम एसयूवी 4 इंटेंसिव वैरिएंट में उपलब्ध होगा जिसमें सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेवी शामिल है। यह 6-सीटर और 7-सीटर, टू-व्हीलड्राइव और फोर-व्हीलड्राइव तथा ट्विन टर्बोचार्जड डीजल इंजन के साथ दो इंजन विकल्प शामिल हैं। सेवीट्रिम अपने ऑटोनॉमस लेवल 1 फीचरों एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम से लैस है। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्ट और एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल भी शामिल हैं।
उन्होंने इस एसयूवी में ऑफ रोडर के अनुभव का उल्लेख करते हुये कहा कि इसके चाराे पहिया अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से नियंत्रित होते हैं जिससे वाहन को पथरीले, उबर खाबर, कीचड़ और रेत में भी आसानी से चलाया जा सकता है। इसमें 360 डिग्री कैमरा निगरानी की सुविधा दी गयी है जिसका वाहन चलाने के दौरान उपयोग किया जाता है।
शेखर
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास