पुलिस लाइन देवरिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

देवरिया,आज दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को पुलिस लाइन जनपद देवरिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण किया गया | कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने, धूम्रपान व अन्य किसी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ ली गयी । पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा सम्बोधित करते हुये कहा गया कि हम सभी को अपने जीवन में महापुरुषों के पद चिन्हो का अनुसरण कर पूर्ण सेवाभाव से अपने कर्तव्यों को करने के लिए प्रेरणा लेनी चाहिये | इस अवसर पर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे |


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास