राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का हर सम्भव प्रयास: योगी

बस्ती 16 अक्टूबर (वार्ता) , उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। सरकार सभी वर्गो के लिए कार्य कर रही है।
यहां भारत रत्न पं0 अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह मे आयोजित शिक्षको को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि शारदीय नवरात्री की पूर्व संध्या पर 375 युवक, युवतियों को नौकरी का नियुक्ति पत्र देकर खुशी हो रही है। आज के इस दिन के लिए इन सभी ने धैर्य और हिम्मत के साथ परिस्थितियों का सामना किया है।उन्होने सभी को शारदीय नवरात्री की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है । पिछले साढे तीन वर्षो में तीन लाख से अधिक नौकरिया दी गई हैं जिसमें 55 हजार शिक्षक है।उन्होने कहा कि बेसिक शिक्षा प्रत्येक बच्चो के लिए आवश्यक होती है1 जिस बच्चे की बेसिक शिक्षा जितनी मजबूत होगी वह उतना ही संस्कारित और प्रतिभावान होगा। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नव नियुक्त शिक्षकों पर है।उन्होने अपील की कि प्रत्येक शिक्षक स्कूल बन्द होने के बाद हर दिन 10 परिवार से सम्पर्क करें तथा उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें ।

सं विनोद

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास