राज्यपाल ने ‘योगी आदित्यनाथः राजपथ पर एक सच्चा सन्यासी’ पुस्तक का किया विमोचन
लखनऊ, 27 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में दो पुस्तकों ‘योगी आदित्यनाथःराजपथ पर एक सन्यासी’ तथा ‘एक बूंद मिले सागर से’ का विमोचन किया।
डा0 आदित्य पी त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक ‘योगी आदित्यनाथः राजपथ पर एक सन्यासी’ में नाथ संप्रदाय की गौरवमयी परंपरा के वाहक एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी के यशस्वी व्यक्तित्व की विशालता का उल्लेख किया गया है। दीपेंद्र बहादुर सिंह द्वारा रचित पुस्तक ‘एक बूंद मिले सागर से’ कविताओं का संग्रह है, जिसमें साहित्यिक, सामाजिक एवं दार्शनिक दृष्टिकोण की झलक मिलती है।
त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें