रायबरेली में दबंगों में सिपाही को पीटा, अस्पताल में भर्ती

रायबरेली, 08 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली के महराजगंज क्षेत्र में एक सिपाही को पत्नी के साथ अभद्रता करने का विरोध करना उस समय भारी पड़ा जब दबंगो ने उसकी पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को यहां बताया कि महाराजगंज थाने में तैनात सिपाही मोनू की पत्नी से गांव के कुछ दबंग अभद्रता कर रहे थे। पत्नी ने आपबीती अपने पति से बतायी। सिपाही मोनू ने इसका विरोध किया। दबंगों ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। सिपाही को सीएचसी, महाराजगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि सिपाही की पत्नी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास