रविवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी बैंक खुले

लखनऊ 25 अक्तूबर (वार्ता) आज रविवार को भी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी बैंक खुले हैं ।
जिलाधिकारी ने आज सभी बैक और उनकी शाखाओं को खोले रखने का आदेश दिया है ताकि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लक्ष्यों को पूरा किया जा सके। इस संबंध में सरकार की ओर आदेश जारी किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के पटरी दुकानदारों के 3,46,150 ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी 27 अक्तूबर को इन रेहड़ी व पटरी दुकानदारों को ऋण वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार पटरी दुकानदारों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं।
आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्रियान्वित की जा रही है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि इस योजना में अब तक 6,22,167 आवेदन मिले हैं। इनमें से 3,46,150 आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए हैं। यह संख्या देश में सर्वाधिक है।
इस योजना के लाभार्थी को 10 हजार रुपये ऋण के रूप में बिना धरोहर के उपलब्ध कराने का प्रावधान है। ऋण का भुगतान लाभार्थी साल भर में या इससे पहले भी कर सकता है।
विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास