रिश्वत मांगने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

बलरामपुर,9अक्टूबर(वार्ता)उत्तर प्रदेश मे बलरामपुर के हरैया सतघरवा इलाके में एक व्यक्ति से रिश्वत मांगने और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले मे शुक्रवार को दोषी पुलिस कर्मी को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया ।
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने आज यहां कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे मोतीपुर गाँव के निवासी रमेश गिरी नामक व्यक्ति ने सिपाही ओम प्रकाश यादव पर रिश्वत मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वीडियो मे व्यक्ति के पीठ पर चोटो के निशान भी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान मे लेकर प्रकरण की जाँच कराई गई। जाँच मे प्रथम दृष्टया वीडियो मे लगाए गये आरोप सही हैं । इसके बाद दोषी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले मे आगे जाँच कराई जा रही है।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास