रिश्वत मांगने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित

गोंडा03 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश मे गोण्डा के कर्नलगंज कोतवाली मे तैनात प्रभारी निरीक्षक व मुख्य आरक्षी को रिश्वत मांगने के वायरल आडियो को संज्ञान मे लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।
पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि पेड़ों के अवैध कटान को लेकर रिश्वत मांगने के वायरल हुये आडियो को संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय नें कर्नलगंज कोतवाली मे तैनात प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और मुख्य आरक्षी शौकत अली को प्रथमदृश्यता दोषी पाकर तत्काल प्रभाव से देर रात निलंबित कर दिया ।
प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार को सौंपी गयी है ।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास