सामूहिक बलात्कार मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
भदोही, 04 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की भदोही जिला पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के मामले में ज्ञानपुर कोतवाली
क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनारगांव निवासी छविराज की पत्नी बैंक से पैसा निकालने गई थी। महिला का आरोप है रास्ते में धनंजय शुक्ला, विकास शुक्ला व टिंकु शुक्ला मिले और घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गये और गोपीगंज पहुंचे, जहां राजपूत ढ़ाबे पर रूके और महिला को जलपान कराया और खुद शराब पी।
उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि उसके बाद इनार गांव के रायपुर के बगीचे में ले गये और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें