सभी ग्रामपंचायतों में एक ही छत के नीचे सभी शासकीय योजनाएं होगी संचालित: सुनील पासवान 

चरगावां विकास खण्ड के अंतर्गत  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ,
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान व वित्त आयोग के अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालयों का डिजिटल वेबकास्ट वर्चुअल के माध्यम से शिलान्यास एवं लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी किए।


मुख्यमंत्री मंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पंचायत भवनों और समुदायिक शौचालयों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिपराईच के विधायक महेन्द्रपाल सिंह  प्रमुख चरगांवा सुनील पासवान की अध्यक्षता में उपस्थित हो कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विचारों को सुना। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि पंचायत भवन और समुदायिक शौचालय बन जाने से किसी को शौच करने में कोई असुविधा नहीं होगी। ये प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी की प्रमुख योजना है। प्रमुख चरगावां सुनील पासवान ने कहा कि गांवों में पंचायत भवन बन जाने से गांव के हर असहाय ब्यक्ति को शासकीय योजनाओं द्वारा संचालित एक ही छत के नीचे संचालित होगा जो बहुत ही  जन उपयोगी साबित होगा। और कहा कि सामुदायिक शौचालय बन जाने से स्वच्छता अभियान के प्रति स्वच्छ भारत मिशन का सपना प्रधानमंत्री मोदी जी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का भी सपना पूरा होगा और मां बहन बेटियां भी सुरक्षित रहेगी। इस अवसर पर चरगांवा के पूर्व प्रमुख रामआसरे निषाद,विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह,जिलापंचायत सदस्य हनुमान बेलदार, पूर्व जिलापंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव,भाजपा के जिलामंत्री नरेंद्र सिंह,भाजपा मण्डल अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र,आदित्य चौहान,भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अमित चौहान, एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण वर्मा,एडीओ कृषि चित्रसेन सिंह,एडीओ कृषि रक्षा मोईनुद्दीन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ० धनंजय कुशवाहा, कलाधर पांडेय, वरिष्ठ सहायक ऐश्वर्य प्रजापति, जेई एम आई इंद्रजीत वरुण, लेखाकार जयंत व अवनीश उपाध्याय, राजेन्द्र पांडेय, प्रधान उमेश पासवान, संदीप कुमार, रघुनाथ पांडेय, जगदीश पासवान,रामदया पासवान, हनुमान निषाद, लाल जी गुप्ता, मिंटू मिश्रा, ओपी यादव, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित समस्त ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी,ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी व सफाई कर्मी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास