सड़क पर अवैध पार्किंग के खिलाफ आरटीओ ने चलाया अभियान 

गोरखपुर । आरटीओ अनीता सिंह के निर्देश पर एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव व यात्री कर अधिकारी इरशाद अली ने गोरखपुर देवरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे अवैध पार्किंग की गाड़ियों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया ।चेकिंग के दौरान 40 गाड़ियों का चालान किया गया ।
आपको बता दें कि सड़क के किनारे अवैध रूप से पार्किंग की हुई गाड़ियों की वजह से मार्ग दुर्घटना होने की संभावना रहती है वही कोर्ट का आदेश है कि सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों से अधिक से अधिक जुर्माना वसूला जाए ।
एआरटीओ एस पी श्रीवास्तव ने बताया कि 5 अक्टूबर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अभियान चलाया जा रहा है लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है इसके बावजूद भी बहुत से लोग यातायात नियमों को ताक पर रखकर गाड़ी चलाते हैं जिससे मार्ग दुर्घटनाएं होती है और इसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौतें भी हो जाती है इन दुर्घटनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए सड़क के किनारे अवैध पार्किंग किए हुए गाड़ियों का चालान किया गया है वहीं गाड़ियों के पीछे रिफ्लेक्टर ना लगाकर चलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास