साईबर सेल द्वारा 108 गुमशुदा मोबाईल लगभग 12 लाख कीमत की बरामद कर सम्बन्धित को सुपुर्द किया गया
देवरिया, पुलिस अधीक्षक देवरिया डाॅ श्रीपति मिश्र द्वारा गुमशुदा मोबाईल के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु साइबर सेल जनपद-देवरिया को प्रार्थना पत्र के निस्तारण एवं गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल जनपद-देवरिया द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं मोबाईल की बरामदगी हेतु नियमानुसार लगातार प्रयास किया जाता रहा, जिसके परिणाम स्वरूप 108 आवेदकगण के गुमशुदा 108 मोबाईल फोन जिनकी कीमत लगभग 12 लाख रूपये है, जिन्हे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बरामद किया गया। बरामदशुदा मोबाईल फोन आज दिनंाक-01.10.2020 को संबन्धित आवेदकगणों को उन्हें सुपुर्द किया गया।
बरामद मोबाईल फोन का विवरण:-
REDMI 35
SAMSUNG 19
VIVO 16
REALME 11
OPPO 04
NOKIA 03
MOTOROLA 02
OTHERS 18
2- साइबर सेल ने 06 लागों के 2,24,455 रूपये वापस कराया गया
जनपद में साइबर अपराध से पीड़ित लोगों ने अपनी फरियाद जब पुलिस अधीक्षक देवरिया डाॅ0 श्रीपति मिश्र को जब सौपा तो उन्होंने प्रार्थना पत्रों पर संज्ञान लेते हुए साइबर सेल को निर्देशित किया था कि प्राथमिकता के आधार पर सर्व प्रथम धनराशि को यथा सम्भव उनके खाते में वापस करा दिया जाय तथा उक्त अपराधियों पर भी सख्त कार्यवाही की जाय।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 07 व्यक्तियों के खाते से अवैध तरीके से निकाले गये धनराशि को उन्हीं के खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की। फरियादियों द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रों के जांचोपरांत पाया गया कि फोन काॅल से खाते व ए0टी0एम0 की जानकारी बताने के कारण तथा आधार कार्ड के माध्यम से अपराधियो द्वारा आॅनलाइन खरीदारी/रूपयों की निकासी कर ली गयी है। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते 1.लतिला देवी पत्नी योगेन्द्र यादव, थाना सलेमपुर का 1,90,000/-रूपये, 2.निरहू प्रसाद, थाना रूद्रपुर का 20,000/-रूपये, 3.शैलेन्द्र यादव, थाना भटनी 4,572/-रूपये, 4.अख्तर अली, थाना कोतवाली 4,730/-रूपये, 5.विजय कुमार पटेल, थाना भटनी 653/-रूपये, 6.सुधाकर कुशवाहा, थाना बघौचघाट 4,500/-रूपये, कुल 2,24,455/-रूपये फरियादियों के बैंकों खातो में वापस करा दिया गया तथा फ्राड करने वाले के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामद करने वाली टीम का विवरण:-
01.नि0 जयन्त कुमार सिंह, प्रभारी साइबर सेल जनपद-देवरिया,
02. हे0कां0 कं0आॅ0, शिवमंगल यादव, साइबर सेल जनपद-देवरिया,
03. आ0 प्रद्युम्न जायसवाल, साइबर सेल जनपद-देवरिया
04 .आ0 दीपक सोनी, साइबर सेल जनपद-देवरिया
05. आ0 राजेश तिवारी, साइबर सेल जनपद-देवरिया
06. म0आ0 पूर्णिमा चैधरी, साइबर सेल जनपद-देवरिया
07. म0आ0 प्रिया नायक, साइबर सेल जनपद-देवरिया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें