सरकार कर रही है क्षेत्र के किसानों के साथ सौतेला ब्यवहार--जयप्रकाश यादव
जनपद गोरखपुर के कैंपियरगंज तहसील में पड़ने वाले सरहरी न्याय पंचायत के गावं लक्ष्मीपुर ,सरहरी, बढ़नी गांव के संबंधित किसानों का जल जमाव के कारण फसल बर्बाद होने एवं अन्य समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश महासचिव जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस जनों एवं क्षेत्रीय किसानों के साथ रोहिन नदी के मानीराम कुदरिहा बंदरहा बांध पर करमहां कला एवं बढ़नी गांव के बीच बांध पर आज दिन शुक्रवार को दिन में 11 बजे से एक दिवसीय
धरना का आयोजन हुआ।
मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश महासचिव जयप्रकाश यादव ने बताया कि धरना का मुख्य उद्देश्य उक्त सभी गांव के तलहटी क्षेत्र में हजारों एकड़ डूबी हुई फसलों की बर्बादी की क्षतिपूर्ति दिलाने ,एवं बांध के कई पुराने प्वाइन्टों पर लगे पुराने अनुपयोगी साइफन एवं रेगुलेटर के स्थान पर नया डबल बैरल का रेगुलेटर लगाये जाने एवं गहरे जल जमाव वाले स्थान से रेगुलेटर तक ड्रेन की खुदाई कराए जाने ,एवं मानीराम कुदरिहा से बंदरहा विस्तार बांध जो नरकटहा गावं महराजगंज जनपद तक जाता है जिसकी लंबाई लगभग 10 किलोमीटर है उसे खड़ंजा युक्त एवं पिच मार्ग बनाए जाने हेतु एक मांग पत्र जो माननीय राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित भेजा जायेगा धरना स्थल पर पहुँचने वाले सक्षम अधिकारी के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जाएगा कांग्रेसियों ने बताया कि धरना प्रदर्शन की लिखित सूचना उप जिलाधिकारी कैंपियरगंज को दिया जा चुका है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें