सतीशचंद्र गुप्ता हत्या मामले में सगा भाई गिरफ्तार

फर्रूखाबाद,03 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की फर्रूखाबाद शहर कोतवाली पुलिस ने वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सतीशचंद्र गुप्ता हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए उसके सगे भाई को आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार मिश्र ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणदास निवासी वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय उपाध्यध्क्ष 60 वर्षीय सतीशचंद्र गुप्ता की 29 सितम्बर की हत्या कर शव को घर के बाहर फेंक दिया गया था। इस हत्याकाण्ड का पर्दाफाश करने के लिये गठित पुलिस टीम ने सतीशचंद्र गुप्ता के सगे भाई सतेन्द्र उर्फ मुन्ना गुप्ता को भाई की हत्या के आरोप में बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसकी निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट व खून से सनी शर्ट बरामद कर ली। उसे जेल भेज दिया गया है।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास