सीडीओ के खिलाफ 471 ग्राम पंचायतों के सचिवों ने दिया धरना

इटावा, 14 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा में तैनात मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर के खिलाफ 471 ग्राम पंचायत सचिवों मोर्चा खोलते हुए विकास भवन परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है ।
उत्तर प्रदेश राज्य कमर्चारी संघ के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने बुधवार को यहां बताया कि आज से मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर के खिलाफ 471 ग्राम पंचायत सचिवों विकास भवन परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में सीडीओ का रवैया कर्मचारियों के प्रति बिल्कुल सन्तोष जनक नही है। वह सचिवो ग्राम प्रधानों और अन्य कर्मचारियों के साथ गाली गलौज देकर बात करते है। लोगों का मानसिक सामाजिक और आर्थिक शोषण करते है। जिससे नाराज होकर सभी सचिव उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यवहिष्कार कर धरने पर बैठ गए है।
उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ सीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करता है। पहले हम लोग इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से मिलेंगे। उसके बाद हम लोग शासन से मांग करेंगे। सीडीओ के खिलाफ कार्रवाई नही होती है तो हम सभी लोग जिले के के सभी ग्राम पंचायतों में कामकाज ठप्प करवा देंगे।मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने बताया कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नही है। सचिवो को यदि मुझसे कोई दिक्कत थी तो वह लोग मुझसे शिकायत कर सकते थे। धरने पर बैठना नही चाहिए था ।उन्होंने कहा कि वे सिर्फ सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुचाने का कार्य कर रहे है। सरकार ने उनको गरीबो के हित के लिये चलाई जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिये नियुक्त किया है। गरीबों के हित में कोई समझौता नही करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ सचिवों ने आवास योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की थी उन पर जांच के बाद कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी को कोई समस्या है तो वो उनसे मिल कर बात कर सकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी जिलाधिकारी को ज्ञापन दे रहे है लेकिन उनको अवगत नही करा रहे। उन्होंने कहा कि उन पर जो आरोप लगाए गए है वो निराधार है।

सं भंडारी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास