शरीर को फिट रखना है तो सुबह उठना ही पड़ेगा
गोरखपुर। जी हां यदि अपने आपको फिट,चुस्त व दुरुस्त रखना है तो सुबह उठना ही पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक देखना हो तो आप नौसढ़ बस स्टैंड के कैंपस में यह नजारा देख सकते हैं । मानो ऐसा लगता है कि कोई मेला लगा है। लोग सुबह 3:00 बजे से ही इस बस स्टैंड के कैंपस में टहलना व एक्सरसाइज करना प्रारंभ कर देते हैं । जिसमें पुरुष, महिला, युवा लड़के, छोटे बच्चे यहां तक कि 3 साल तक के बच्चे भी शामिल रहते हैं। चौराहे पर टहलने की जगह ना होने से पहले महिलाएं वह बच्चे सड़क पर नहीं निकलते थे। लेकिन बस स्टैंड पर ग्राउंड हो जाने से महिलाएं वह बच्चे सुबह टहलने के लिए निकल पड़ते हैं । साथ ही सड़कों पर भी बड़ी संख्या में लोगों को टहलते हुए देखा जा सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें