शिवपाल का किसी भी दल में विलय से इंकार
लखनऊ 07 अक्तूबर (वार्ता) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने समाजवादी पार्टी समेत किसी भी अन्य दल में विलय से इंकार किया है ।प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज यहां सपा समेत किसी भी दल में विलय की संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से 2022 में होने वाला चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी । शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि प्रसपा का स्वतंत्र अस्तित्व बना रहेगा और पार्टी विलय जैसे एकाकी विचार को एक सिरे से खारिज करती है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाती है कि उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा ।प्रसपा की आज कार्यकारिणी की बैठक थी । पार्टी अध्यक्ष ने गैर भाजपा दलों से एकजुट होने और एक मंच पर आने की अपील की । बैठक में राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखे हमले करने के साथ ही वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान भी किया गया।बैठक शिवपाल यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने और प्रसपा के प्रभावी नेतृत्व वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।
विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें