तेजस एक्सप्रेस गाड़ी का संचालन 17 अक्टूबर से

गोरखपुर, 08 अक्टूबर (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आगामी 17 अक्टूबर से लखनऊ और नई दिल्ली के मध्य तेजस एक्सप्रेस गाड़ी का संचालन पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है और यह गाड़ी मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलायी जायेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने गुरूवार को यहां बताया कि गाडी संख्या 82501 लखनऊ - नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस, लखनऊ से सुबह 06.10 बजे प्रस्थान कर, कानपुर सेन्ट्रल तथा गाजियाबाद से 11.47 बजे छूटकर 12.25 बजे नई दिल्ली पहुॅचेगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वापसी यात्रा में 82502 नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली से दिन में 15.35 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 16.11 बजे तथा कानपुर सेन्ट्रल से 20.40 बजे छूटकर 22.05 बजे लखनऊ पहुॅचेगी।
इस गाड़ी की संरचना में वातानुकूलित चेयरकार के नौ, वातानुकूलित एग्जिक्यूटिव चेयरकार का एक तथा जनरेटर यान के दो कोचों कुल 12 कोच लगाये जायेगे।
उदय भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास