ट्रंप आज सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे

वाशिंगटन 10 अक्टूबर (स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने के बाद पहली बार शनिवार को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी है। व्हाइट हाउस के अनुसार श्री ट्रंप आज सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एबीसी न्यूज की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित हाने के बाद श्री ट्रंप पहली बार शनिवार को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं।

यह कार्यक्रम व्हाइट हाउस के जनदीक साउथ लॉन में आयोजित होगा। रविवार को श्री ट्रंप किसी तरह के कोई सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सोमवार को श्री ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।

संतोष, प्रियंका

स्पूतनिक


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास