ट्रंप के सहयोगी निक लूना कोरोना से संक्रमित

वाशिंगटन ,04 अक्टूबर (स्पूतनिक) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निजी सहायक निक लूना कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाये गये हैं।
श्री लूना श्री ट्रंप की हाल की यात्राओं में शामिल थे। इनमें वह यात्रा भी शामिल है जिसमें व्हाइट हाउस के शीर्ष सहायक होप हिक्स कोरोना संक्रमित पाये गये थे। इसके बाद ही श्री ट्रंप ने अपनी कोरोना जांच करायी जिसमें उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी।
श्री लूना के कोरोना से संक्रमित पाये जाने से इसका असर अन्य स्थानों पर होने की भी आशंका है क्योंकि उनकी शादी कैसिडी डंबाउल्ड से हुयी है, जो श्री ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार और दामाद जेरेड कुशनेर के सहायक के रूप में काम करती हैं।
श्री ट्रंप ने गुरुवार की रात खुलासा किया कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना से संक्रमित हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक दोनों में कोरोना संक्रमण के काफी हल्के लक्षण हैं। इसके अगले दिन श्री ट्रंप मैरीलैंड के बेथेस्डा में वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में इलाज के लिए भर्ती हो गये। व्हाइट हाउस के चिकित्सक के अनुसार श्री ट्रंप पर दवाओं का असर हो रहा है।
शनिवार को सेंटर में रिकार्डेड चार मिनट के जारी वीडियो में श्री ट्रंप ने कहा कि वह अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और जल्द ही काम पर वापस लौटेंगे।
संजय जितेन्द्र
स्पूतनिक


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास