ट्रंप कोरोना उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

वाशिंगटन, 03 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कोविड ​​-19 परीक्षण पॉजिटिव पाये जाने के एक दिन बाद मैरीलैंड के बेथेस्डा के वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।

श्री ट्रम्प ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “मेरा मानना है, मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं लेकिन हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सब ठीक रहे। प्रथम महिला बहुत अच्छा महसूस कर रही है। आप सभी का बहुत-बहुत आभार।”

व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि किसी अन्य को कार्यभार नहीं सौंपा जाएगा।

राष्ट्रपति के चिकित्सक सीन पी कॉनले के अनुसार राष्ट्रपति थके हुए है लेकिन ठीक है और उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया। डॉ. कॉनले ने कहा, “विशेषज्ञों का दल उनका परीक्षण कर रहा है और साथ में हम राष्ट्रपति और प्रथम महिला का बेहतरीन तरीके से ध्यान रख रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि श्री ट्रम्प को रीजेनेरॉन के पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल की एक खुराक दी गई है, जिसका उपयोग बीमारियों की एक विस्तृत श्रृंखला के इलाज के लिए किया जाता है। वह जिंक, विटामिन डी, फैमोटिडाइन, मेलाटोनिन और एक दैनिक एस्पिरिन भी ले रहे है।

चौहत्तर वर्षीय श्री ट्रंप अपनी उम्र के कारण उच्च जोखिम वाले समूह में शामिल हैं और उनका वजन भी अधिक है।

राम, यामिनी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास