‘ट्रंप से कोरोना संक्रमण फैलने का अब कोई खतरा नहीं’

वाशिंगटन, 11 अक्टूबर (वार्ता) व्हाइट हाउस के डॉक्टर डॉ. सीन कोनले ने रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अन्य लोगों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण फैलने का अब कोई खतरा नहीं है।डॉ. कोनले की ओर से गुरुवार के बाद से श्री ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर पहली बार यह जानकारी दी गई।उल्लेखनीय है कि श्री ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में बिना मास्क पहने समर्थकों के सामने भाषण दिया था। कोरोना वायरस से संक्रमित होने और स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में यह उनकी पहली उपस्थिति थी। इस बीच इस बात को लेकर चिंता जताई गई कि अभी भी श्री ट्रंप से दूसरों में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है।बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर के ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रपति के हाल के जांच से पता चला है कि अब उनमें वायरस का कोई संक्रमण नहीं है।

प्रियंका, संतोष

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास