त्यौहारी मौसम में फेसबुक ने पेश किया ‘फेस्टिव प्लेबुक’
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर, (वार्ता) वैश्विक महामारी के मद्देनजर लोग घर में रह कर अपना अधिकांश समय ऑनलाइन बिता रहे हैं। इस बार के त्यौहारी मौसम में ब्रांड्स, शॉपिंग, और सेलीब्रेशंस की जानकारी पाने में वीडियो, एआर, इन्फ्लुएंसर, देशी कंटेंट, और मैसेजिंग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और फेसबुक ने दूसरी चीजों का खुलासा फेसबुक ने अपने ‘फेस्टिव प्लेबुक’ में किया गया है। कंपनी द्वारा इस बार की दिवाली में डिजिटल माध्यम से खरीदारों से जुड़ने में विभिन्न ब्रांडों की मदद के लिए इसको पेश किया है।
फेसबुक ने उद्योग के साथ कार्य करने और महामारी से कारोबार को उबरने में सहयोग के लिए अनेक प्रयासों के बाद फेस्टिव प्लेबुक प्रस्तुत किया है इसके पहले इसी साल फेसबुक ने बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के साथ सहयोग करके एक श्रृंखलाबद्ध रिपोर्ट जारी की थी। उस रिपोर्ट में वैश्विक महामारी के प्रकोप के बाद से उपभोक्ताओं के व्यवहार में आये परिवर्तन और अलग-अलग उद्योगों पर इसके प्रभाव की पड़ताल की गयी है और बाद में फेसबुक ने एक ‘क्रिएटिव प्लेबुक’ जारी करने के लिए ओगिल्वीव के साथ गठबंधन किया और व्यावसायिक संगठनों को न्यू नॉर्मल के नेविगेशन में सहायता हेतु एक ‘मीडिया प्लेबुक’ जारी करने के लिए ग्रुपएम के साथ मिलकर काम किया।
फेसबुक इंडिया के ग्लोबल मार्केटिंग सॉल्यूाशंस (जीएमएस) में डायरेक्टर और हेड, संदीप भूषण ने कहा कि, “भारत में दिवाली और उसके कुछ सप्ताह पहले का समय व्यवसाय के ख्याल से और इस तरह अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होता है। त्यौहार से जुड़े फैशन और तकनीकी उपकरणों की खरीदारी में आधा से अधिक पर आजकल उन चीजों का प्रभाव रहता है जो उपभोक्ता अपने मोबाइल फ़ोन पर देखते हैं। सोशल मीडिया की पृष्ठभूमि में डिजिटल का विस्ताभर व्याापक पैमाने पर हो चुका है। भारत में ऐप्स के फेसबुक परिवार के साथ 40 करोड़ से अधिक लोग जुड़े हुए हैं और ऐसे में हम ब्रांड की खोज और सचमुच वृद्धिशील कारोबारी परिणाम, दोनों मामलों में इस बार के फेस्टिव सीजन में अनुवर्ती भूमिका निभायेंगे।”
ग्रप-एम के सीईओ (साउथ एशिया), प्रसान्थ कुमार ने कहा कि, “डिजिटल प्रभाव में भारी बढ़ोतरी हुयी है. मार्केटर्स इस बार के सीजन में सम्बंधित उपभोक्ता वर्गों में ब्रांड की खोज में तेजी के लिए, परफॉरमेंस मार्केटिंग को आगे बढ़ाने और ई-कॉमर्स पर छाने के लिए, और उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए अत्याधुनिक नवाचार निर्मित करने में डिजिटल का लाभ उठा सकते हैं.”
इस बार के त्योहारों के मौसम में व्यवसायियों के जीतने के लिए इस फेस्टिव प्लेबुक में छः प्रमुख उपभोक्ता प्रवृत्तियों का उल्लेख किया गया है. दिवाली के आने में ठीक एक महीना बाकी है और ऐसे में इन जानकारियों से व्यावसायिक संगठनों को सर्वाधिक संभव सम्मोहक और प्रभावकारी ढंग से उपभोक्ताओं से साथ जुड़ने में आसानी होगी.
भारतीय लोग अपने मनपसंद ब्रांडों के लिए फेसबुक परिवार के ऐप्स पर ढूंढते है और इसकी खरीदारी करते हैं। यूजीओवी के अध्ययन के अनुसार फेसबुक और इन्स्टाग्राम मिलकर जेनरेशन-जेड (डिजिटल पसंद शिक्षित नवयुवा पीढ़ी) और मिलेनिअल पीढ़ी के 80 फीसदी लोगों की फेस्टिव शॉपिंग को प्रभावित करते हैं। सौन्दर्य और पर्सनल केयर, पैक की हुयी उपभोक्ता वस्तुएं, और ऑटो जैसी सभी श्रेणियों में लोगों ने कहा कि खोज और मूल्यांकन के लिए अन्य ऑनलाइन चैनलों और स्रोतों की तुलना में ऐप्स का फेसबुक परिवार अग्रणी स्रोत बन कर उभरा है।
फेसबुक के फेस्टिव प्लेबुक का मुख्य लाभ यह है कि उपभोक्ता खरीदारी के लिए चाहे ऑफलाइन चैनल चुनते हों या ऑनलाइन, अब वे अपने स्मार्टफ़ोन पर ब्रांडों की खोज और उनसे बातचीत करते हैं उपभोक्ता के व्यवहार की यह एक प्रमुख प्रवृत्ति है जिसे दिवाली और उसके बाद की तैयारी के लिए विभिन्न ब्रांडों को बनाने की आवश्यकता होगी।
मिश्रा, उप्रेती
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें