उच्च नयायालय की लखनऊ पीठ में दो नवम्बर से फिजिकल सुनवाई
लखनऊ 23 अक्तूबर (वार्ता) इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में दो नवम्बर से वीडियो कानफ्रेंन्सिंग के साथ अब फिजिकल सुनवाई शुुुरु होगी।
कोर्ट रूम और कॉरीडोर में सिर्फ उन्हीं वकीलों को जाने दिया जाएगा जिनके मुकदमों की 2 नवंबर से सुनवाई होनी है । नोटिस व दिशा निर्देश पीठ के सीनियर रजिस्ट्रार ने जारी किया है।
दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कोर्टरुम में अधिवक्ताओं का प्रवेश व निकास पहली मंजिल पर बने चक्र के सामने वाले गेटों से होगा। इसके अलावा किसी को भी कोर्ट रूम व कारीडोर में जाने की अनुमति नहीं होगी। अदालती कार्यवाही में अगर कोई इंटरनेट आधारित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होना चाहे तो उसे अपने केस के ब्योरे व प्रतिपक्षी वकील की सहमति के साथ एओआर पर पंजीकृत मोबाईल नम्बरों को , ई- मेल से लिंक देने के अनुरोध के साथ भेजना होगा।
किसी भी तय समय में कोर्टरुम में छह से अधिक वकीलों को जाने की इजाजत नहीं होगी। वकीलों को कारीडोर्स में घूमने की अनुमति भी नहीं होगी। उन्हें अपने मुकदमों की सुनवाई के तुरंत बाद अदालत परिसर से बाहर जाना होगा । दूरी बनाए रखने के जरूरी प्रोटोकाल का पालन किए बगैर किसी को भी हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि कोविड -19 के सम्बन्ध में केंद्र व उततर प्रदेश सरकार के दिशा- निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें