उपाधीक्षक को कोतवाल से खतरे का आडियो वायरल, जांच के आदेश

महोबा, 07अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक को महकमे के एक कोतवाल से जानमाल का खतरा होने का आडियो वायरल होने पर जांच के आदेश दिए गए है।
अपर पुलिस अधीक्षक आर0 के0 गौतम ने बुधवार को यहां बताया कि महोबा सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार पांडेय के वायरल हुए कथित आडियो में उन्होंने गाजियाबाद जिले के लोनी कोतवाल बिजेंद्र भड़ाना से अपनी जान का खतरा बताया है। उनके द्वारा इस बात की शिकायत पूर्व में अनेक बार उच्चाधिकारियों से की गई। अधिकारियों ने मामले में कोई तवज्जो नही दी। अब क्षेत्राधिकारी द्वारा आडियो वायरल किये जाने से हड़कम्प मच गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए मामले की जांच
पुलिस उपाधीक्षक आलोक द्विवेदी को सौपी है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोनी कोतवाल पर लगाये गए क्षेत्राधिकारी के आरोपो में सत्यता की पुष्टि जांच उपरांत ही हो सकेगी। फिलहाल कोरोना पॉजिटिव हो जाने के कारण उन्हें पन्द्रह दिन पूर्व महोबा से बाहर इलाज के लिए रेफर किया गया था। जिसके बाद वह अपने घर चले गए थे। उनके गाजियाबाद के आसपास ही अपने घर मे होम क्वारन्टीन होने की जानकारी दी जा रही है। क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय दो माह पहले ही स्थानांतरित होकर महोबा आये है।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास