उपचुनाव : भाजपा,कांग्रेस और सपा उम्मीदवारों समेत 36 ने भरे पर्चे

लखनऊ 15 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की सात सीटों के लिये तीन नवम्बर को होने वाले उपचुनाव के लिये गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा),समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों समेत 36 ने नामांकन दाखिल किया।
राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा की नौगांव सादात सीट पर भाजपा के दिवंगत नेता चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान के अलावा कांग्रेस के कमलेश सिंह समेत सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया वहीं बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और एआईएमआईएम प्रत्याशी ने पर्चे भरे।
फिरोजाबाद की टूंडला सीट के लिये सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर समेत तीन ने नामांकन दाखिल किया। उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर सुरेश कुमार के अलावा तीन अन्य ने पर्चा भरा। कानपुर की घाटमपुर विधानसभा के लिये भाजपा के उपेन्द्र पासवान और सपा के इंद्रजीत समेत छह ने नामांकन दाखिल किया। देवरिया में भाजपा उम्मीदवार सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी और सपा के ब्रम्ह शंकर त्रिपाठी के अलावा पांच अन्य ने पर्चे दाखिल किये।
जौनपुर की मल्हनी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार,कांग्रेस के राकेश और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के श्याम बहादुर समेत सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास