उपचुनाव :भाजपा ने चलाया सम्पर्क अभियान
देवरिया,11 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया सदर सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में फतह हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने रविवार को तीन दिवसीय सघन बूथ सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ कर दिया।
पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने बताया कि देवरिया नगर के 104 बूथों पर और बैतालपुर मण्डल के 10 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं पर चर्चा किया और राष्ट्रहित में भाजपा को वोट देने का अपील किया। नगर मण्डल के बूथ संख्या 236 पर राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने लोगों से सम्पर्क कर विकासहित मे मत देने की अपील किया।
पार्टी के संगठन प्रदेश मंत्री त्रयम्बकनाथ त्रिपाठी ने नगर के बूथ संख्या 288 और 289 पर लोगों से सम्पर्क करते हुये कहा कि देश और प्रदेश को जिस तरह विकास के रास्ते पर भाजपा ले गयी है,उस राह पर अन्य दलों की सरकारें ले जाने में नाकाम रही।विरोधी दल केवल केवल परिवार के भले में लगे रहे लेकिन भाजपा की सरकार पूरे देश और प्रदेश के लोगों को अपना परिवार मानकर काम कर रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें