उपचुनाव में भाजपा सभी सात सीटों पर करेगी जीत दर्ज-बृजेश पाठक

मुरादाबाद,10 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने दावा किया है कि उपचुनाव में सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा किसी से कोई मुकाबला नही है।

श्री पाठक ने शनिवार को यहां पहुंच कर पत्रकारों से कहा कि विपक्षी दल कृषि कानूनों को लेकर किसानों को भ्रमित कर राजनीतिक लाभ उठाने में जुटे हैं। जनता पहले ही ऐसे लोगों को जवाब दे चुकी है, उनका असल चेहरा जनता के सामने आ चुका है।

कानून मंत्री ने हाथरस प्रकरण पर कहा कि सब कुछ कानून के दायरे में होगा। जो भी दोषी होगा अदालत उसे सजा देगी। अभी जांच चल रही है।

मुरादाबाद के पंचायत भवन में आयोजित भाजपा के एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक हाल ही में हुए हाथरस प्रकरण को लेकर बेहद संजीदा नजर आए। उन्होंने कहा कि बहिन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार कृतसंकल्प है। घटना बेहद दुखद है उस घटना को बहुत ही गम्भीरता से लिया है, हम दोषियों को छोड़ेंगे नही। ये ऐसी सजा होगी जो आने वाले समय मे और लोगो के लिए एक सबक बन सके।

सं भंडारी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास