उप्र के उपचुनाव में पांच प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस

लखनऊ, 19 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये सोमवार को नामवापसी के आखरी दिन पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिया है।
चुनाव आयोग सूत्रों ने यहां बताया कि आज पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिया है। उपुचान में अब सात सीटों के लिये 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
उन्होंने बताया कि नाम वापसी के अन्तिम दिन नौगांवा सादात (अमरोहा) विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम देवी और गुडिया ने, बुलंदशहर सीट से निर्दलीय सीमा और मल्हनी (जौनपुर) सीट से कला सिंह और पुष्पा यादव ने नाम वापस लिया है।
सूत्रों ने बताया कि सात सीटों टूंडला (फिरोजाबाद) में 10, बुलंदशहर में 18, नौगांवा सादात (अमरोहा) में 14, घाटमपुर (कानपुर नगर) में 06, बांगरमऊ (उन्नाव) 10 और मल्हनी (जौनपुर) में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल करने की अन्तिम तिथि 16 अक्टूबर थी। 17 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गयी। 19 अक्तूबर तक उम्मीदवार नाम वापसी का आखरी तारीख थी। तीन नवंबर को सभी सात सीटों पर मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना होगी।
भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास