उप्र में उपचुनाव के लिये सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

लखनऊ, 13 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये मंगलवार को कांग्रेस का एक, बहुजन समाज पार्टी( बसपा) के तीन प्रत्याशियों समेत सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

चुनाव आयोग सूत्रों ने यहां बताया कि आज सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। उपचुनाव में अब तक कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये है। सोमवार को चार पत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी कृपाशंकर ने कानपुर के घाटमपुर सीट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा बसपा प्रत्याशियों में महेश प्रसाद ने उन्नाव की बांगरमऊ सीट से, कुलदीप कुमार ने कानपुर की घाटमपुर सीट से तथा अभयनाथ त्रिपाठी ने देवरिया की सदर सीट से अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

आयोग के सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा समाज सुधार पार्टी के अजीत कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी देवी ने अमरोहा के नौगांवा सादात सीट पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा मौलिक अधिकार पार्टी के धरमवीर ने फिरोजाबाद की टुंडला सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल करने की अन्तिम तिथि 16 अक्टूबर है। 17 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 19 अक्तूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। तीन नवंबर को सभी सात सीटों पर मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना होगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की जिन सात सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें टूंडला (फिरोजाबाद), बुलंदशहर, नौगांवा सादात (अमरोहा), घाटमपुर (कानपुर नगर), बांगरमऊ (उन्नाव) और मल्हनी (जौनपुर), देवरिया सदर सीटें शामिल हैं।

भंडारी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास