उप्र में विधानसभा उप चुनाव के मतदान व मतगणना के दिन शुष्क दिवस(ड्राई-डे) घोषित

लखनऊ,27 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन नवम्बर को विधान सभा की सात सीटो पर हो रहे उप चुनाव के मद्देनजर अमरोहा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, उन्नाव, कानपुर नगर, देवरिया तथा जौनपुर में मतदान तथा मतगणना के दिन शुष्क दिवस (ड्राई-डे) घोषित किये जाने का निर्णय लिया है।
राज्य के अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधान सभा उप चुनाव के लिए मतदान तीरन और मतगणना 10 नवम्बर को होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि जारी आदेश के अनुसार मतदान दिवस 03 नवम्बर को मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व तथा मतगणना दिवस 10 नवम्बर को लोक शांति बनाये रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक मतदान कराये जाने के उद्देश्य से आबकारी दुकानों की बंदी और मादक वस्तुओं के उपभोग को प्रतिबंधित व नियंत्रित करने के लिए सुसंगत नियमावली व लाइसेंस शर्तों के अधीन कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी तथा अवैध मदिरा की तस्करी पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जायेगा।
त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास