उत्तर प्रदेश में दो पालियों में खुले स्कूल

लखनऊ 19 अक्तूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कोरोना के कारण पिछले सात महीने से बंद कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल आज से दो पालियों में खुल गये ।
कोरोना के कारण राज्य के सभी स्कूल 13 मार्च को बंद कर दिये गये थे । गाइडलाइन के अनुसार कक्षा नौ और दस के क्लास सुबह 8 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 50 मिनट तक तथा 11 और 12 की कक्षा 12 बजकर 20 मिनट से तीन बज कर बीस मिनट तक चलेगी ।
विधार्थी मां बाप की लिखित अनुमति के बाद ही स्कूल आ सकेंगे । इसके अलावा ऑनलाइन कक्षा पहले की तरह ही चलती रहेगी ।
गाजियाबाद के एक निजी स्कूल के प्रबन्धक ने कहा कि उन्होंने एक कक्षा में बीस छात्रों को ही अनुमति दी है । कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जा रहा है । उन छात्रों को ही क्लास में आने की अनुमति दी गई है जिनके अभिभावकों ने इसकी स्वीकृति दी है ।
विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास