उत्तर प्रदेश में कल से खुलेंगे सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स
लखनऊ 14 अक्तूबर (वार्ता) कोरोना के कारण पिछले सात महीने से बंद उत्तर प्रदेश के सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स 15 अक्तूबर से खुल जायेंगे । केन्द्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत इन्हें खोलने का निर्णय लिया गया है । आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि कंटेनमेंट जोन से बाहर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स अपनी क्षमता से 50 प्रतिशत तक ही दर्शकों को प्रवेश दे सकेगे । शारीरिक दूरी का पूरा ख्याल रखना होगा । मतलब यदि किसी सिनेमाघर की क्षमता पांच सौ है तो आधा ढाई सौ दर्शकों को ही प्रवेश दिया जायेगा ।
सिनेमा घर या मल्टीप्लेक्स प्रबन्घक को हर शो के बाद हॉल को सेनेटाइज करना होगा । आधे दर्शक होने के बावजूद टिकट में कोई बढोत्तरी नहीं करनी होगी । हॉल में खाने पपीने का सामान नहीं ले जाया जा सकता ।
विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें