वैश्विक संकेतों से तय होगी बाजार की दिशा

मुंबई 04 अक्टूबर (वार्ता) बीते सप्ताह तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक संकेतों से तय होगी

गत सप्ताह विदेशों में शेयर बाजारों में तेजी रहने से घरेलू स्तर पर बीएसई का सेंसेक्स 1308.39 प्रतिशत यानी 3.50 प्रतिशत चढ़कर 38697. 05 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 3.32 प्रतिशत अर्थात 366.70 अंक की बढ़त के साथ 11416.95 अंक पर पहुंच गया। आने वाले सप्ताह में भी निवेशकों की नजर विदेशी बाजारों पर टिकी रहेगी।

बीते सप्ताह दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवकाश के कारण शेयर बाजार में चार दिन ही कारोबार हुआ। इस दौरान निवेशकों ने छोटी और मझौली कंपनियों में भी जमकर पैसा लगाया। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का मिडकैप 476.57 अंक अर्थात 3.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 14813.25 अंक पर पहुंच गया। स्मॉलकैप में 474.86 अंक यानी 3.28 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई और यह अंतिम कारोबारी दिवस पर गुरुवार को 14970.44 अंक पर बंद हुआ।

अजीत टंडन

जारी वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास