वेतन भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

गोरखपुर । नगर पंचायत बांसगांव का विवादों से एक रिश्ता कायम हो गया है । अध्यक्ष और प्रशासक के बीच फंसे नगर पंचायत बांसगांव में आवश्यक कार्यो के लिए भी भुगतान होना मुश्किल हो गया है । हालांकि पिछले दिनों  एसडीएम बांसगांव द्वारा प्रशासक के तौर पर  जिम्मेदारी संभाल लेने के बाद  धीरे के निकाय प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आवश्यक भुगतान  करने के लिये ही प्रशासक को पुनः कार्यभार सौंपा गया है । बावजूद इसके नगर पंचायत बांसगांव के अंतर्गत कार्यरत आउट सोर्स सफाई कर्मियों को लगभग ढाई महीने से भुगतान नहीं किया गया। यहां आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को  विगत कई महीनों से वेतन के नाम पर एक रुपया नहीं मिला । यहां कार्यरत कर्मचारी त्यौहारी सीजन में भुखमरी का शिकार हो रहे हैं । शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय के सामने सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर वेतन भुगतान की मांग किया ।
प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने 1 सप्ताह का समय देते हुए कहा कि यदि 1 सप्ताह के भीतर उनके वेतन का भुगतान नहीं होता है तो सभी सफाई कर्मी अनशन व धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास