विद्युत विभाग ने रविवार को लगाया महाकैम्प
गोरखपुर । विद्युत विभाग को घाटे से उबारने के लिए रविवार को महाकैंप का आयोजन बक्शीपुर सूरजकुंड दुर्गाबाड़ी औद्योगिक स्थान राजेंद्र नगर व विकास नगर में महाकैंप का आयोजन कर उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण किया गया।
अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि रविवार को बक्शीपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सबस्टेशन पर महाकैम्प का आयोजन किया गया । कैम्प में 272 उपभोक्ताओं ने भाग लिया। जिसमें से 217 उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया।
125 बिल से संबंधित 5 मीटर से 38 नए कनेक्शन 27 विद्युत आपूर्ति एवं 17 अन्य समस्याओं के संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। महा कैम्प के दौरान 21.17 लाख की वसूली की गई । उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए भविष्य शनिवार व रविवार को महाकैम्प किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें