विषाक्त समोेेसा खाने से बच्चों एवं महिलाओं समते 32 लोग बीमार

हमीरपुर, 04 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में आज एक फुटपाथी होटल से समोसा खाने के बाद छह बच्चों और कई महिलों समेत 32लोग बीमार हो गये , जिनमें सात की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुमेरपुर इलाके में देवगांव ग्राम में रविवार को सड़क किनारे स्थित कल्लू के होटल पर समोसा खाने के बाद 32 लोग बीमार हो गये। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इलाज कर रहे डाक्टरो ने बताया कि प्रथम दृष्टया समोसा विषाक्त हो सकता है और इसी कारण खाने वालों की हालत बिगडी है। इनमें बच्चो की हालत ज्यादा खराब है।
उन्होंने बताया कि होटल मालिक को हिरासत में ले लिया है। खाद्य सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई है और समोसा जांच के लिए भेज दिया । इसके पहले भी क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग से कई लोग बीमार हो चुके है ।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास