योगी जी जनरल डायर की भूमिका में मत आइये : सुनील साजन

लखनऊ 02 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना के विरोध में आंदोलनरत समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना अंग्रेजी शासनकाल के अफसर जनरल डायर से कर डाली।
सपा नेता ने शुक्रवार को अपने बयान का वीडियो जारी कर कहा “ योगी जी आप और आपका प्रशासन हाथरस की घटना पर क्या छिपाना चाहता है। आपने विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों की गांव में प्रवेश करने और पीड़िता के परिजनो से मिलने पर रोक लगा दी है। जिला प्रशासन ने पीड़िता के परिजनो के मोबाइल फोन छीन लिये है। पीडिता के ताऊ के सीने पर एक अधिकारी ने लात मारी। आपने मीडिया के भी गांव में दाखिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।”
उन्होने कहा “ अगर आपको लगता है कि आप जरनल डायर की भूमिका के आना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि इस देश जरनल डायर को भी सबक सिखाया है और आपकी सरकार को भी सबक सिखाएगा ये देश।”
गौरतलब है कि सपा ने हाथरस और बलरामपुर की घटना के विरोध में आज लखनऊ में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने बल प्रयोग कर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास