योगी सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का फीडबैक लेंगे
देवरिया,07 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल बातचीत कर फीड बैक लेंगे।
भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि देवरिया की सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह10 अक्टूबर को 12 बजे से बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों,सेक्टर संयोजकों और सेक्टर प्रभारियों से वर्चुअल बातचीत करके चुनाव तैयारियों की फीड बैक लेंगे।
वर्चुअल संवाद के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने बताया कि बैठक की तैयारी के लिये औरा-चौरी भाजपा कार्यालय पर काल सेंटर बना दिया गया है। जहां से भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता सभी बूथ प्रमुखों, बूथ प्रभारियों, सेक्टर संयोजकों और सेक्टर प्रभारियों से बात कर उन्हें इसकी जानकारी दे रहे है, साथ ही सभी को ज़ूम ऐप डाउनलोड करा रहे है।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में करीब 910 लोग जुड़ेंगे। जिन्हें फोन कर जानकारी दी जा रही है।बैठक में भाग लेने वाले लोगों को एक दिन पहले व्हाट्सएप या मैसेज के माध्यम से मीटिंग आईडी और पासवर्ड भेज दिया जायेगा। जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सीधे बूथ के कार्यकर्ता से बात कर विभिन्न जानकारी प्राप्त करेंगे।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें