यूपी के जेलों में बंद हैं बीटेक और एमटेक के 727 कैदी, पोस्ट ग्रेजुएट कैदियों की संख्या है 2010,

लखनऊ। यूपी की जेलों से एक रोचक तथ्‍य निकलकर सामने आया है। एनसीआरबी के डाटा के अनुसार प्रदेश की जेलों में 727 बीटेक और एमटेक कैदी बंद हैं। वहीं पोस्‍ट ग्रेजुएट कैदियों की संख्‍या 2010 है।


डीजी जेल आनंद कुमार के मुताबिक इनमें ज्‍यादातर कैदी दहेज, दहेज हत्‍या अथवा किसी आर्थिक अपराध के मामले में बंद हैं।
         उन्‍होंने बताया कि ये कैदी जेल में अपने कारनामों से सबको हैरान कर दे रहे हैं। ये टेक्निकल कैदी जेल में तरह तरह के अच्‍छे कार्य कर रहे हैं। जेल के स्‍टोर का डिजिटाईजेशन सहित कई कार्य कर रहे हैं। वहीं जेल के रेडियो और ई लर्निंग सिस्‍टम को भी इनके द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्‍य कैदियों की पढाई में भी विशेष योगदान दिया जा रहा है। डीजी जेल के मुताबिक इनके ज्ञान का जेल और कैदियों को भरपूर लाभ मिल रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास