यूपी में पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले
लखनऊ 02 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक आर के गौतम को महाेबा भेजा गया है जबकि महोबा के एएसपी वीरेन्द्र कुमार का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक.स्टाफ आफिसर अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के पद पर किया गया है।
उन्होने बताया कि इस पद पर पहले से तैनात अपर पुलिस अधीक्षक चिरन्जीव मुखर्जी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की सोशल मीडिया सेल में एएसपी के पद पर भेजा गया है। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक. स्टाफ आफिसर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन शशिकांत का तबादला लखनऊ जोन में कर दिया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज के उप सेनानायक देवेश कुमार शर्मा का ट्रांसफर अपर पुलिस अधीक्षक. स्टाफ आफिसर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन में कर दिया गया है।
प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें