10 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर में शंट लगाकर विद्युत चोरी करते पाए जाने पर दर्ज हुआ मुकदमा

गोरखपुर:- उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के निर्देश पर विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम के नेतृत्व में हाई लॉस फीडर दुर्गाबाड़ी ,अजय नगर एवं राजेंद्र नगर में चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान दुर्गाबाड़ी फीडर के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला बड़े काजीपुर में इंजीनियर आरके सिंह ,अवर अभियंता मुकेश पटेल ऑनलाइन स्टाफ तथा बिजलेंस की संयुक्त टीम के साथ चेकिंग किया गया । चेकिंग के दौरान बड़े काजीपुर में 10 उपभोक्ताओं के मीटर में शंट लगाकर विद्युत चोरी करते पाए जाने पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। कुल 17 उपभोक्ताओं की मौके पर लाइन को काटा गया। इसी प्रकार राजेंद्र नगर फीडर पर अवर अभियंता नूर आलम के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमें 8 बड़े बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन किया गया तथा जटेपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला हुमायूंपुर में अवर अभियंता श्याम सिंह के द्वारा 12 बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन को विच्छेदन किया गया।
 अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 37 बड़े बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन को विच्छेदन किया गया तथा 9 लाख 50 हजार की राजस्व वसूली की गई उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से अपील है कि मीटर के साथ किसी के बहकावे में आकर अथवा स्वतः विद्युत बिल कम आने के लालच में आकर मीटर के साथ की गई छेड़छाड़ की लिखित रूप से स्वतः घोषणा अधिशासी अभियंता कार्यालय में कर सकते हैं उपभोक्ता के ऐसा करने से उसके विरुद्ध विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी घरेलू बत्ती पंखा के मामले में 3 माह का तथा वाणिज्यिक मामले में छह माह का राजस्व निर्धारण एवं मीटर की कीमत जमा कराकर उपभोक्ता के मीटर को बदल दिया जाएगा । इस प्रकार की किसी भी कार्रवाई को सर्वाजनिक नहीं किया जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास