कक्षा 11 की छात्रा बनी एक दिन की थानेदार

 एटा 20 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति के तहत एटा में कक्षा 11 की छात्रा को एक दिन के लिये थाने का प्रभार दिया गया।अधिकृत सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि एल आर इण्टर कॉलेज सरावल में कक्षा 11 की छात्रा शिवा शाक्य को सिढ़पुरा थाने में एक दिन की थानेदार बनाया गया। होनहार छात्रा ने थानेदार की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण किया।शिवा शाक्य ने बताया कि आज की थानेदार बनने से अति प्रसन्न है। भविष्य में महनत से तैयारी कर आईएएस बनना चाहती है।

सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास