बस्ती मे 75 हजार गाडि़यो का रजिस्ट्रेशन समाप्त हुआ
बस्ती 18 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे 75 हजार दो पहिया तथा चार पहिया वाहनो का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया है क्योंकि ये वाहन 15 साल का समय पूरा कर चुके है वाहन स्वामियो को दूसरा री-रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा।
आधिकारिक सूत्रो ने बुधवार को यहां कहा कि नये वाहन लेने के बाद उनका री-रजिस्ट्रेशन 15 साल के लिए होता है। वाहन स्वामियो को 15 साल के बाद रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। जिले मे 75 हजार गाडि़यो का रजिस्ट्रेशन समाप्त कर दिया गया है जो कि वे अपने 15 साल का समय पूरा कर चुके हैं ।आरटीओ विभाग ऐसे सभी वाहन स्वामियो को री-रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिस जारी करेगा । री-रजिस्ट्रेशन न करवाने वाले वाहन स्वामियो के विरूद्व कार्यवाही भी की जायेगी ।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें