अजब-गजब: 3 पत्नियों ने एक साथ रखा करवा चौथ का व्रत, पति को मानती हैं दिव्य पुरुष 

 तीनों बहनों ने 12 साल पहले एक साथ पति के रूप में कृष्णा को स्वीकार किया था. पत्नियां अपने पति को राजा दशरथ का अवतार मानती हैं.


चित्रकूट. करवा चौथ व्रत का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं. इस साल करवा चौथ 4 नवंबर (बुधवार ) यानी कल मनाया गया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी काफी तस्वीरें देखी जा रही हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर मौजूद चित्रकूट का एक परिवार काफी चर्चा में है. यहां एक पति की तीन पत्नियों ने एक साथ अपना करवा चौथ का व्रत तोड़ा. जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है.


जानकारी के मुताबिक तीनों पत्नियां आपस में सगी बहने हैं. तीनों बहने एक साथ ही एक घर में रहती हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा उन्होंने पहली बार देखा कि एक पति की तीन पत्नियां हैं और तीनों आपस में प्यार से रहती हैं. शोभा, रीना और पिंकी नाम की इन तीनों बहनों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री ले रखी है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास