बाबा केदारनाथ के दरबार में योगी ने टेका माथा

लखनऊ 16 नवम्बर,(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने बर्फीली हवाओं के बीच रविवार को केदारनाथ धाम में हाजिरी लगायी और विधिविधान से पूजा अर्चना की।उत्तराखंड की वादियों में स्थित ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट सोमवार तड़के पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिये बंद कर दिये गये।श्री योगी तथा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केदारनाथ धाम में कराये जा रहे पुनर्निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। श्री योगी ने कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा केदारनाथ धाम का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। पौराणिक महत्व के इस आस्था केन्द्र के विकास के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री की सराहना की।इस अवसर पर श्री योगी को को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्याें की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही केदारनाथ धाम नये स्वरूप में देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनेगा।इससे पूर्व, उत्तराखण्ड राज्य आगमन के अवसर पर जाॅली ग्राण्ट एयरपोर्ट, देहरादून पर मुख्यमंत्री जी का स्वागत उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास