बदरीनाथ धाम में योगी करेंगे उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास

लखनऊ 15 नवम्बर (वार्ता) कभी उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में एक बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ,,उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह की आधारशिला रखेंगे ।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री गोरखपुर से देहरादून आज शाम के पहले ही पहुंच गये और बदरीनाथ धाम की ओर रवाना भी हो गये । उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत भी हैं । उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह के निर्माण में 11 करोड़ रूपये खर्च होंगे ।
श्री केदारनाथ का कपाट कल सोमवार को बंद हो रहा है । सुबह चार बजे कपाट बंद होने के पहले की अंतिम आरती होगी ।मुख्यमंत्री अंतिम आरती में भी शामिल होंगे ।
विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास