बनाई जाती है कुर्सी, टेबल और बाल्टी जब्त की गई पॉलिथीन से

गोरखपुर,पॉलिथीन के खिलाफ लगातार अभियान के बावजूद शहर में इसके इस्तेमाल में ज्यादा कमी नहीं आ रही है। हरेक ठेले, खोमचे और दुकानों में पॉलिथीन में ही सामान बेचा जा रहा है। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।नौसड़ चौराहे पर कई बार ट्रक में पॉलिथीन की बड़ी खेप पकड़ी गई। साहबगंज, खूनीपुर और महेवा आदि थोक मंडियों में छापे में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन की बरामदगी हुई है। नगर निगम अब तक 300 क्विंटल से ज्यादा पॉलिथीन जब्त कर चुका है। जब्त पॉलिथीन से निगम के गोदाम भर गए हैं।ऐसे में निगम के सामने पॉलिथीन के निस्तारण की समस्या उत्पन्न हो गई थी। नगर निगम ने इनकी बिक्री के लिए टेंडर जारी किया। टेंडर हासिल करने के बाद गीडा की कंपनी ने जब्त पॉलिथीन की खरीद शुरू कर दी है।नगर निगम इंफोर्समेंट टीम इंचार्ज कर्नल सीपी सिंह ने कहा कि नगर निगम जब्त पॉलिथीन को गीडा की एक कंपनी को बेच रहा है। कंपनी को देने से पहले सभी पॉलिथीन को काट दिया जाता है, ताकि इसका गलत इस्तेमाल न हो सके।एनबी इंटरप्राइजेज मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि 6100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कंपनी पॉलिथीन की खरीद कर रही है। पॉलिथीन से ग्रेनुअल्स तैयार कर विभिन्न प्लास्टिक कंपनियों को बेचा जाता है। गीडा, खलीलाबाद के अलावा गुजरात तक ग्रेनुअल्स की बिक्री की जा रही है। इससे कंपनियां कुर्सियां, टेबल, पीवीसी पाइप्स समेत प्लास्टिक के विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास